दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, कंडाघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती एवं हिमाचल दिवस

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, कंडाघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती एवं हिमाचल दिवस

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 11 अप्रैल।दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, कंडाघाट में बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती एवं हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपाली साहा के नेतृत्व एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना नृत्य से हुआ, जिसमें यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया और तब से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक भूमिका निभाई।


कार्यक्रम के दौरान कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता प्रस्तुत की। वहीं यूकेजी एवं नर्सरी के विद्यार्थियों ने पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में सुसज्जित होकर आकर्षक रैंप वॉक किया। कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों ने पंजाबी और हिमाचली लोकगीतों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यूकेजी की छात्राएं—वास्तिका, शांभवी एवं भारवी ने रंगारंग बैसाखी नृत्य प्रस्तुत किया और विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं। इसके अलावा पंजाबी नृत्य एवं पहाड़ी समूह गीतों में जूनियर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।


हिमाचल दिवस के अवसर पर कक्षा 5 के छात्र अथर्व शर्मा ने प्रभावशाली हिंदी भाषण प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा 4 की छात्रा रुद्रिका ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डी.आर. गुप्ता, सदस्य प्रमोद कुमार एवं मुकेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को हिमाचल दिवस एवं अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: