ज़िला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

ज़िला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 18 मार्च। पंचायती राज संस्थाओं के आम निर्वाचन-2026 की तैयारी के दृष्टिगत एक ज़िला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रभावी समन्वयन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित हो सके।
यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि निर्वाचन सम्बन्धित सूचना प्राप्त एवं प्रेषित करने, मतदान सम्बन्धित गतिवधियों के अनुश्रवण, क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संचार बनाए रखने तथा निर्वाचन अवधि में प्राप्त विभिन्न मामलों का त्वरित निवारण सुनिश्चित बनाने के लिए यह नियंत्रण कक्ष सतत् कार्यरत रहेगा।
नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01792-221851 है।
उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष ज़िला लेखा अधिकारी, ज़िला सोलन की समग्र देखरेख में कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष सहायक ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं ज़िला पंचायत कार्यलय ज़िला सोलन में स्थापित होगा।

error: