नगर पंचायत बंजार के लिए अनुपूरक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ ( कुल्लू ) 20 अप्रैल।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर पंचायत बंजार) द्वारा आज नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर 1 से 7 के लिए अनुपूरक मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की घोषणा की गई है।
यह जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत एवं उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि यह मतदाता सूची ‘हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम, 2015’ के प्रावधानों के तहत तैयार की गई है।


