हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का एलान, 17 मई को होगी वोटिंग

हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का एलान, 17 मई को होगी वोटिंग

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 21 अप्रैल।
हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज गया है। राज्य चुनाव आयोग ने शहरी निकाय अनुसार, प्रदेश में शहरी निकायों के लिए 17 मई को मतदान होगा। इसी दिन नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। तय शेड्यूल के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि चार नगर निगमों के नतीजे 31 मई को आएंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार नगर निगम, परिषद और नगर पंचायत के लिए 29, 30 अप्रैल और 2 मई को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, और 6 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद नगर परिषद और नगर पंचायत के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि 17 मई को मतदान के बाद नगर पंचायत और नगर परिषद की सीटों के परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि नगर निगमों के परिणामों के लिए 31 मई तक इंतजार करना होगा।

error: