पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 13 मई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश प्रक्रिया के बाद कक्षा पहली में 4 (एससी-1 और एसटी-3), दूसरी में 3, तीसरी में 4, चौथी में 5, पांचवीं में 16, नौवीं में 3, दसवीं में 12, ग्यारहवीं (विज्ञान संकाय) में 13 तथा बारहवीं (विज्ञान संकाय) में 18 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक अभिभावक निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य धीरज कौशल ने बताया कि यह रिक्तियां अस्थायी हैं तथा उपलब्धता के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। आवेदन जमा करने की अवधि 12 मई से 21 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। विद्यालय की वेबसाइट से आवेदन प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है तथा विद्यालय में भी आवेदन प्रपत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक का सेवा प्रमाण-पत्र, अभिभावक का स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, बच्चे का जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार फोटो, टीसी सहित पूर्व कक्षा की अंकतालिका जमा करना अनिवार्य होगा। ग्यारहवीं और बारहवीं (विज्ञान संकाय) कक्षाओं में प्रवेश के लिए अभिभावक का श्रेणी-1 अथवा श्रेणी-2 में होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: