दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, कंडाघाट में इंटर हाउस किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, कंडाघाट में इंटर हाउस किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट) 18 मई ।
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, कंडाघाट में इंटर हाउस किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपाली साहा उपस्थित रहीं।


अपने संबोधन में प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस और खेल भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

विभिन्न मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे—
7 वर्ष आयु वर्ग में शाश्वत ने अथर्व ठाकुर को पराजित किया। वहीं प्रभव ने पार्थ को हराया।
हिमांश विजेता रहे। आदित्य राज ने यशुमान को हराया।

अविराज ने ऋत्विक को पराजित किया। जबकि हार्दिक विजेता रहे। सरताज ने आयुष को हराया। वहीं सरस विजेता रहे। स्वक्ष ने दीक्षित को हराया। इस वर्ग में वैभव वशिष्ठ विजेता रहे।
मानन ने विहान को पराजित किया।
11 से 13 वर्ष आयु वर्ग में कनिष्क ने कृषव को हराया। आरव ने आर्यन को पराजित किया।
कार्तिक ने अंशुल एवं गौतम ने प्रनील को हराया। वृषभ ने मिवान को पराजित किया। बालिका वर्ग
गानिका एवं मायरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आद्या ने आत्रेई को पराजित कर जीत दर्ज की। राघवी ने निहारिका को हराया। राखी मोहिजा विजेता रहीं। एलीना ने मेहुल को पराजित किया। अनाया ने इलिशा को हराया।


अनाया ने विदिशा को पराजित किया।युविका ने हेतिका को हराया। सोनम ने आरोही को पराजित किया। मैथिली ने राशि को हराया।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीआर गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश कुमार ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: