पीठासीन अधिकारी एवं पोलिंग अधिकारियों के लिए द्वितीय पूर्व अभ्यास का आयोजन किया गया

पीठासीन अधिकारी एवं पोलिंग अधिकारियों के लिए द्वितीय पूर्व अभ्यास का आयोजन किया गया

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 22 मई। आगामी पंचायती राज निर्वाचन हेतु प्रक्रिया हेतु तैयारियों का क्रम जारी रखते हुए पीठासीन अधिकारी एवं पोलिंग अधिकारियों के लिए द्वितीय पूर्व अभ्यास का आयोजन किया गया| रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं खंड विकास अधिकारी कंडाघाट ओoपीo शर्मा द्वारा इस पूर्व अभ्यास की अध्यक्षता की गई | कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारी (जिला परिषद) एवं उपमंडल अधिकारी कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा और इलेक्शन कमीशन द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक डीसी नेगी (भाoप्रoसेo) खास तौर पर उपस्थित रहे | इस निर्वाचन प्रक्रिया में पहली बार लगाई जा रही महिला बूथों की पोलिंग पार्टी के सदस्यों समेत कुल करीब 300 अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया जो की आगामी 26, 28 एवं 30 मई को पंचायती राज निर्वाचन प्रक्रिया को अमली जामा पहनाएंगे | आज के पूर्व अभ्यास में सर्वप्रथम तो सभी अधिकारी कर्मचारियों को पोलिंग पार्टी के रूप में 4-4 के समूह में इकठ्ठा किया गया और मत दान संबंधी समस्त फॉर्म और गतिविधियों की बारीकी से पूर्ण जानकारी दी गई|

साथ ही उनको पोलिंग डे मॉनिटरिंग सिस्टम एप्प को डाउनलोड करवाया गया और उस के बारे में भी बताया गया क्योंकि इस बार पंचायती राज निर्वाचन में पोलिंग डे मॉनिटरिंग सिस्टम एप्प सभी प्रकार की जानकारी को ऑनलाइन दुरुस्त रखने में बड़ा योगदान देने वाला है| भोजन अवकाश के उपरांत उपस्थित सदस्यों की शंकाओं का निवारण किया गया और विकास खंड कंडाघाट की कनिष्ठ अभियंता सुलक्षणा द्वारा बैलट बॉक्स की विस्तृत जानकारी एवं उनका उपयोग करने, खोलने, सील करने बारे ट्रेनिंग दी गई | ओपी शर्मा ने बताया की आगामी पंचायत निर्वाचन हेतु 24 मई 2026 दिन रविवार को सभी पोलिंग पार्टियों राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट परिसर से निर्वाचन संबंधित सामग्री एवं मत पेटीयां प्रदान कर हिo पo परिo निo की बसों के माध्यम से अपने-अपने गंतव्य को रवाना कर दिया जायेगा उसके बाद 30 मई 2026 को तीन चरण के पंचायती राज चुनाव करवाने के पश्चात उन्ही बसों में वापस विकास खंड कंडाघाट के कार्यालय ये वापिस पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: