पंचायत चुनाव के पहले चरण में सोलन में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा को सिर्फ 4 पंचायतों में सफलता
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 27 मई। सोलन निर्वाचन क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के परिणाम सामने आ गए हैं। कुल 16 पंचायतों में से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने 12 पंचायतों में जीत हासिल की है, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार केवल 4 पंचायतों में सफल रहे।
जौणाजी, नौणी, धार बखूना, शमरोड़, कनैर, सायरी, बशील, मंसार, देलगी, बाशा, दंगील और सिरीनगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित प्रधान और उपप्रधान विजयी हुए हैं।
इस शानदार प्रदर्शन में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और कर्नल संजय शांडिल उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रणनीति और जमीनी सक्रियता को अहम माना जा रहा है। इन परिणामों से विरोधी खेमे में हड़कंप मच गया है। अब जिला परिषद में भी कांग्रेस की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। अभी दो और चरणों के चुनाव बाकी हैं — दूसरा चरण 28 मई और तीसरा चरण 30 मई को।


