विकास खण्ड धर्मपुर के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

विकास खण्ड धर्मपुर के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 27 मई। सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी आज यहां ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत आंजी मातला में मधु बाला प्रधान पद तथा मुकेश कुमार उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत बनासर के लिए जय देवी 96 मतों से प्रधान पद तथा ओम प्रकाश 86 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत धर्मपुर के प्रधान पद के लिए महेश गुप्ता 605 मतों तथा उप प्रधान पद के लिए सुशील कुमार 183 मतों से विजयी घोषित हुए हैं।  
ग्राम पंचायत गांगुड़ी के लिए निशा देवी 373 मतों से प्रधान पद तथा बृज लाल 267 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोटबेजा के लिए अजय सिंह 203 मतों से प्रधान पद तथा सुख राम 429 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोटी नाम्ब के लिए रुबिन कुमार 336 मतों से प्रधान पद तथा रोहित शर्मा 326 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत नाहरी के लिए मानवीनद्र तनवर 408 मतों से प्रधान पद तथा मोहन लाल 19 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत नारायणी के लिए अनिल कुमार 40 मतों से प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए। इसी पंचायत के लिए राजेन्द्र सिंह उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुने गए।  
ग्राम पंचायत टकसाल के लिए संजीव कुमार 58 मतों से प्रधान पद तथा नवीन कुमार 177 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: