विकास खण्ड कण्डाघाट के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 29 मई। सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत बांजणी के लिए 26 मतों से कृष्णा प्रधान पद के लिए तथा 63 मतों से राजेन्द्र कुमार उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बीशा के लिए भुवना 36 मतों से प्रधान पद के लिए तथा 142 मतों से ओम प्रकाश उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत छावशा के लिए ज्ञान चंद 222 मतों से प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए। इसी पंचायत के लिए कार्तिक उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत घाट कुम्हाला के लिए 06 मतों से हेमा देवी प्रधान पद तथा 132 मतों से रणजीत कुमार उप प्रधान पद से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत हिन्नर के प्रधान पद के लिए संगीता देवी 160 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए हरबंस लाल 65 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जधाणा के लिए भावना धीमान 269 मतों से प्रधान पद तथा कुलदीप कुमार 255 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत मही के लिए 285 मतों से रीना देवी प्रधान पद के लिए तथा 247 मतों से लायक राम उप प्रधान के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत ममलीग के लिए भूमि नन्द 63 मतों से प्रधान पद तथा हरी दत्त 14 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत पौधना के लिए 19 मतों से आशा रानी प्रधान पद तथा 136 मतों से सुरेश कुमार उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सकौड़ी के प्रधान पद के लिए गीता 36 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए जितेन्द्र सिंह 30 मतों से विजयी घोषित किए गए।


