विकास खण्ड धर्मपुर के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

विकास खण्ड धर्मपुर के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 29 मई। सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत अम्बोटा के लिए ललिता देवी 41 मतों से प्रधान पद तथा पिंकू शर्मा 06 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत चामियां के प्रधान पद के लिए मंजू देवी 362 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए मनजीत 191 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत चम्मो के लिए अनुराधा 60 मतों से प्रधान पद तथा पवन कुमार 228 मतों से उप प्रधान के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत गनोल के प्रधान पद के लिए जय प्रकाश 330 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए अशोक कुमार 36 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत हुंडग के प्रधान पद के लिए गोपाल सिंह 138 मतों  से तथा उप प्रधान पद के लिए अजय कुमार 19 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जंगेशु के लिए राजिन्द्र कुमार प्रधान पद के लिए 233 मतों से तथा लक्षमण चंद उप प्रधान पद के लिए 198 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के प्रधान पद के लिए भीमा 205 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए ज्ञान चंद 356 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत प्राथा के लिए गीता देवी 21 मतों से प्रधान पद तथा डुरेश कुमार 57 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सनवारा के प्रधान पद के लिए बवीता 380 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए घनश्याम 148 मतों से विजयी घोषित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: