पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 06 जून। विकास खंड सदर के भ्यूली स्थित सभागार में सदर मंडी में बीडीसी (पंचायत समिति) के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पीठासीन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) सदर रुपिंदर कौर ने सभी 26 नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सदर से विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा तथा द्रंग के विधायक पूर्णचंद ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रुपिंदर कौर ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र के विकास तथा आम जनता की भलाई के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज प्रतिनिधियों की ग्रामीण विकास को गति देने और लोगों की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका रहती है।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदर मंडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने सभी सदस्यों को पंचायती राज विभाग की कार्यप्रणाली तथा उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान प्रशासन की ओर से सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: