सुंदरनगर में 9 जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सुंदरनगर/मंडी ) 7 जून ।
विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत विद्युत अनुभाग जैदेवी में 33 केवी पंगाणा फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार 9 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के सहायक अभियंता ई. राजन गौर ने जानकारी दी कि इस दौरान जैदेवी, कटेरू, सुकीबनिन, डोलधर, घिड़ी, थामरी, सैंजी, पलोहटा तथा बाढू सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। मौसम एवं अन्य परिस्थितियों के अनुसार कार्य में परिवर्तन संभव है।


