स्कूल में बच्चों ने उगाई ढिंगरी मशरूम, आज मिड-डे मील में परोसी जाएगी ताजी सब्जी

स्कूल में बच्चों ने उगाई ढिंगरी मशरूम, आज मिड-डे मील में परोसी जाएगी ताजी सब्जी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 8 जून। व्यावहारिक शिक्षा और पोषण को जोड़ने की दिशा में सीबीएसई कंडाघाट पाठशाला की पहल रंग लाई है। प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्या के मार्गदर्शन में सीएचटी रमा पंवार और विज्ञान अध्यापिका नलिनी की देखरेख में पाठशाला के बच्चों ने स्कूल परिसर में ढिंगरी/ऑयस्टर मशरूम की खेती की।
मशरूम बैग्स से तैयार हुई 4.5 किलोग्राम ताजी ढिंगरी मशरूम की फसल को आज मिड-डे मील में मशरूम कीओ सब्जी बनाकर बच्चों को परोसा जा रहा है। बच्चे बड़े उत्साह से अपनी उगाई हुई फसल का स्वाद ले रहे हैं।

पाठशाला के बच्चे खुद बैग तैयार करने से लेकर नमी बनाए रखने और कटाई तक का काम कर रहे हैं। इससे उन्हें विज्ञान के साथ-साथ स्वावलंबन और स्वच्छ खानपान का व्यावहारिक पाठ भी मिल रहा है।

प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्या ने कहा कि यह गतिविधि बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर जीवन कौशल सिखा रही है। सीएचटी रमा पंवार और नलिनी मैडम की मेहनत से यह नवाचार अब स्कूल की नियमित गतिविधि बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: