कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए ऑडिशन 15 से 18 जून तक
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 10 जून। राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के ऑडिशन 15 जून से 18 जून, 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला भाषा अधिकारी सोलन ने दी।
उन्होंने कहा कि यह ऑडिशन ठोडो मैदान के समीप स्थित नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित होंगे। ऑडिशन प्रातः 11.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए कलाकार 14 जून, 2026 सांय 05.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक कलाकार dlosolan39@gamil.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए ज़िला भाषा अधिकारी सोलन कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-223571 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


