हमीरपुर में आईटीआई डिप्लोमाधारकों और अकाउंटेंट के साक्षात्कार 10 को

हमीरपुर में आईटीआई डिप्लोमाधारकों और अकाउंटेंट के साक्षात्कार 10 को

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर )04 जुलाई। अणु की प्राइवेट कंपनी मैसर्स विमांशु एलिवेटर एंड एस्क्लेटर में सर्विस एंड इंस्टॉलेशन टैक्निशियन के 8 पदों और अकाउंटेंट के एक पद को भरने के लिए 10 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सर्विस एंड इंस्टॉलेशन टैक्निशियन के पदों के लिए दसवीं, बारहवीं पास या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 30 वर्ष या इससे अधिक आयु के फ्रेशर पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 18 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
अकाउंटेंट के पद के लिए कंप्यूटर एवं अकाउंटेंसी का ज्ञान रखने वाले स्नातक पुरुष और महिला उम्मीदवार पात्र होंगे। उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए तथा उसके पास अकाउंट्स का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। चयनित उम्मीदवार को 15 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: