रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर )10 जुलाई। सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जुलाई को रौड़ा अनुभाग में बिजली की लाईनों की आवश्यक मरम्मत व पेडों की कांट-छांट करने के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र लुहणू वर्षाशालिका, गुरुद्वारा, रौड़ा सैक्टर-2, लुहणू खैरियां तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: