कोट (कंडाघाट) में वृक्षारोपण अभियान: महिलाओं ने दिखाया उत्साह, बीडीओ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोट (कंडाघाट) में वृक्षारोपण अभियान: महिलाओं ने दिखाया उत्साह, बीडीओ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 10 जुलाई । कंडाघाट के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत कोट में शुक्रवार को वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के उप प्रधान हेमांदर चंदेल ने की

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ओ.पी. शर्मा ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “हर घर में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाया जाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह छोटा-सा प्रयास बड़ा बदलाव ला सकता है।” उन्होंने स्वयं सहायता समूह को निरंतर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

स्वच्छ भारत मिशन की जिला समिति सदस्य एवं पूर्व प्रधान चंपा देवी ने ग्रामीणों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और खुले में शौच मुक्त पंचायत बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने SBM गतिविधियों को ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने और स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: