अलीशा चौहान ने संभाला करसोग में एसडीएम का कार्यभार

राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहेगी प्राथमिकता

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 17 जुलाई। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा वर्ष 2025 बैच की अधिकारी अलीशा चौहान ने आज यहां उप मंडलाधिकारी नागरिक करसोग के पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया। अलीशा चौहान इससे पूर्व, जिला लाहौल स्पीति के उदयपुर में बतौर एसडीएम सेवारत थी।
कार्यभार संभालने के उपरांत, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जनहित, विकास के कार्य और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा कर उन्हें मुख्याधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि आमजन उनके कार्यालय के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे, कोई भी व्यक्ति कभी भी अपनी समस्या को लेकर उनसे मिल सकता है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के पारदर्शी रूप से आमजन के विकास कार्यो को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। करसोग उपमंडल में स्थित सभी विभाग आपसी सहयोग से कार्य करें ताकि जनता विकास कार्यों से लाभांवित हो सके।
एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र के पिछड़े और गरीब वर्ग के लोगों तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई शिकायत या समस्या हो तो वह कार्यालय में सीधे तौर पर उनसे मिल सकते है। उन्होंने कहा कि लोगों की हर समस्या का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: