19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित

19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 18 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 व 20 जुलाई, 2026 को 11 के.वी. मरयोग, 11. के.वी. जटोली तथा 11 के.वी. नौणी फीडर से संचालित कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 19 जुलाई, 2026 को दोपहर 02.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक धर्जा, कोइघाट, बधलेच, आर.एम.डी. अम्बर कोठी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि 20 जुलाई, 2026 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.00 बजे तक कोठों, कोटी खुर्द, कोटी, मानव मंदिर, विवेक पैकेजिंग, मझगांव, जटोली मंदिर, बावरा एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.00 बजे तक नौणी विश्वविद्यालय, चिनमय स्कूल, दीपक एग्रो इंडस्ट्री, पंडाह, थुरण, जोड़ी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपिरहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: