26 को हमीरपुर में भी उत्साह के साथ मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस

26 को हमीरपुर में भी उत्साह के साथ मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (हमीरपुर) 23 जुलाई। कारगिल विजय दिवस रविवार को हमीरपुर में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा तथा शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों और नगर निगम के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को इस समारोह में अधिक से अधिक भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों और उनके परिजनों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा ने समारोह की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह, थल सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसडीएम संजीत सिंह, सहायक आयुक्त रजत चौधरी, होमगार्ड्स के कमांडेंट लेफ्टिनेंट कमांडर (सेवानिवृत्त) विनय कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: