25 जुलाई, 2026 को वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

25 जुलाई, 2026 को वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 23 जुलाई ।
सहायक अभियंता विद्युत मण्डल रिकांगपिओ सुशील कुमार ने आज यहां बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत तेलंगी गांव के पास वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना के कारण 22 के.वी बोक्टू-पूर्वणी फीडर के तहत आने वाले गांव तेलंगी, पांगी, औघोगिक क्षेत्र (रिकांगपिओ), सरकारी कॉलोनी (रिकांगपिओ), दो नालू, खवांगी, पूर्वणी (पूरा गांव), ग्रेफ कार्यशाला, एफसीआई, साडा तथा तेलंगी दाखो में 25 जुलाई, 2026 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुशील कुमार ने बताया कि खराब मौसम की स्थिति में कार्य अगले दिन किया जाएगा तथा उन्होनें जन साधारण से असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और उनके सहयोग और उनके सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: