कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 26 जुलाई ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज सोलन के वार्ड संख्या 10 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को सुनने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बूथ संख्या 90 पर बूथ अध्यक्ष रूसी आहलूवालिया की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रधानमंत्री जी के विचारों व सामाजिक प्रेरणाओं को आत्मसात किया।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों का सम्मान
‘कारगिल विजय दिवस’ के पावन उपलक्ष्य में देश की सेवा करने वाले दो पूर्व सैनिकों—सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर कुंदन सिंह एवं सिपाही सोम दत्त शर्मा को बूथ अध्यक्ष रूसी आहलूवालिया एवं बूथ पालक जितेंद्र बत्ता द्वारा पारंपरिक हिमाचली टोपी एवं शॉल भेंटकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की, जिनमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
पुरुषोत्तम गुलेरिया: अध्यक्ष, भाजपा समस्त प्रकोष्ठ, अरुष गुप्ता: प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (आईटी विभाग)
,के.एस. कश्यप: ज़िला संयोजक (शोध प्रकोष्ठ)
,विनोद कुमार गुप्ता: ज़िला सह-संयोजक (पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ), जितेन्द्र बत्ता: बूथ पालक,बी.एल. गुप्ता,रोशन लाल जसवाल, राजेश सतेजा
, अजय सूद,अभय इनके अतिरिक्त पार्टी के अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
‘मन की बात’ का प्रभाव
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को नए संकल्पों के साथ जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। बूथ स्तर पर ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होता है।