डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सुंदरनगर/मंडी )14 अगस्त ।महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना सुंदरनगर के आंगनवाड़ी केंद्र संगाहण एवं देरडू में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन की तिथि में बदलाव किया गया है।बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर पूनम चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत छातर के आंगनवाड़ी केंद्र संगाहण में सहायिका के पद के लिए केवल स्क्रीनिंग की तिथि को आगे बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र देरडू के लिए पर्याप्त आवेदन प्राप्त न होने के कारण अब ग्राम पंचायत कपाही के अंतर्गत आने वाले सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के क्षेत्र से संबंधित इच्छुक स्थानीय महिला उम्मीदवारों से आवश्यक दस्तावेजों सहित सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। देरडू आंगनवाड़ी केंद्र में सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि स्क्रीनिंग की तिथि 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।


