राजस्व मंत्री ने खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति कल्पा की बैठक में की शिरकत

राजस्व मंत्री ने खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति कल्पा की बैठक में की शिरकत

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांगपिओ ) 14 अगस्त ।
राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज आई0टी0डी0पी0 के सम्मेलन कक्ष में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति कल्पा की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में गैर सरकारी सदस्यों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने सांगला तहसील की ग्राम पंचायत किल्बा में मल निकासी परियोजना के कार्य को शीघ्र करने पर बल दिया तथा किल्बा में जल निकासी दुरुस्त न होने पर जल शक्ति विभाग को कार्रवाई करने की मांग की। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बटसेरी में वाइब्रन्ट विलेज के तहत सीवरेज लाईन की डी0पी0आर0 शीघ्र तैयार करने का आग्रह किया तथा पंचायत में सामुदायिक भवन के कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
श्री जगत सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायत चांसु में एम्बुलेंस रोड, पर्याप्त पेयजल की समस्या से निजात तथा सम्पर्क सड़क को दुरूस्त करने के दिशा-निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सकें।
जनजातीय विकास मंत्री ने शौंग पंचायत में नियमित हि0प्र0 पथ परिवहन निगम की बस सेवा को सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया तथा सिंचाई व्यवस्था सुदृढ करने के अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को घर-द्वार पर सुविधा उपलब्ध हो सकें।
परियोजना अधिकारी आई0टी0डी0पी0 घनश्याम दास शर्मा ने बैठक का संचालन किया तथा विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी कैबिनेट मंत्री को दी।
इस अवसर पर उप मण्डलाधिकारी कल्पा प्रवीण भारद्वाज, उप-पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा, निदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा सहित गैर सरकारी सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: