24 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित

24 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 22 अगस्त।हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 24 अगस्त, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने दी।
विपुल कश्यप ने कहा कि 24 अगस्त, 2026 को प्रातः 10.00 बजे सांय 05.00 बजे तक पोल्ट्री फार्म, रूद्राक्ष फिजियोथैरेपी, डिग्री कॉलेज गेट के ऑपोज़िट तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: