ज़िला की सभी पंचायत समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की अधिसूचना जारी

ज़िला की सभी पंचायत समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की अधिसूचना जारी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 24 अगस्त। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 126 व उसके साथ पठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम, 1997 के नियम, 124 का अनुसरण करते हुए सोलन ज़िला के सभी विकास खण्डों के नव निर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामों की अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति धर्मपुर के सूरज ठाकुर सुपुत्र प्रेम चंद, निवासी गांव चमालटू, डा. सनावर, तह. कसौली, ज़िला सोलन, अध्यक्ष तथा हरविन्द्र सिंह सुपुत्र महन्त राम, निवासी गांव अम्बोटा, डा. टकसाल, तह. कसौली, ज़िला सोलन, उपाध्यक्ष होंगे।
पंचायत समिति कण्डाघाट की इन्द्रा देवी पत्नी देवेन्द्र कुमार, निवासी गांव दोची, डा. साधुपूल, तह. कण्डाघाट, ज़िला सोलन, अध्यक्ष तथा ज्ञानचंद सुपुत्र तुलसीराम, निवासी गांव शिचड़ा, डा. क्वारग, तह. कण्डाघाट, ज़िला सोलन, उपाध्यक्ष होंगे।
पंचायत समिति नालागढ़ के हरी चन्द सुपुत्र सूरत राम, निवासी गांव सरोर, डा. मित्तियां, तह. नालागढ़, ज़िला सोलन, अध्यक्ष तथा सुखवीर सिंह सुपुत्र जगननाथ, निवासी गांव व डा. किशनपुरा, तह. बद्दी, ज़िला सोलन, उपाध्यक्ष होंगे।
पंचायत समिति सोलन की प्रोमिला निवासी गांव व डा. पट्टा बरावरी, तह. व ज़िला सोलन, अध्यक्ष तथा गोपाल सिंह निवासी गांव करियाली, डा. धरोट, तह. व ज़िला सोलन, उपाध्यक्ष होंगे।
पंचायत समिति पट्टा के अशोक कुमार सुपुत्र पहु लाल, निवासी गांव धर्मपुर, तह. बद्दी, ज़िला सोलन, अध्यक्ष तथा ओम प्रकाश ठाकुर सुपुत्र राम दास, निवासी गांव बरागु, तह. कसौली, ज़िला सोलन, उपाध्यक्ष होंगे।
अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति कुनिहार की मनप्रीत वर्मा पत्नी हेमंत, गांव कोठी कुनाल, डा. पलानिया, तह. अर्की, ज़िला सोलन, अध्यक्ष तथा जयदेव सुपुत्र कांशी राम, गांव हरड़ा, डा. भराड़ीघाट, तह. अर्की, ज़िला सोलन, उपाध्यक्ष होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: