31 अगस्त तक पूरा करे स्व-जनगणना का कार्य: अलीशा चौहान
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (करसोग / मंडी )24 अगस्त ।
भारत की जनगणना -2027 के अंतर्गत प्रदेश के हिमाच्छादित (स्नो बाउंड) क्षेत्रों में स्व-गणना का कार्य 17 अगस्त से 31 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा।
एसडीएम करसोग अलीशा चौहान ने कहा कि करसोग उपमंडल का लगभग 61 प्रतिशत क्षेत्र स्नो बाउंड एरिया के अंतर्गत आता है। उन्होंने कहा कि करसोग के सभी नागरिक निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर जनगणना कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा स्नो बाउंड एरिया से संबंधित नागरिक ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं। इसके लिए नागरिक https://se-snowbound.census.gov.in/ लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
एसडीएम ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक एवं आर्थिक नीतियों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है। इसलिए सभी नागरिक निर्धारित समयावधि में स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।


