जिला व तालुका न्यायालयों में कम खर्च में निपटेंगे मामले, कुल्लू में “मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0” अभियान शुरू

जिला व तालुका न्यायालयों में कम खर्च में निपटेंगे मामले, कुल्लू में “मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0” अभियान शुरू

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कुल्लू ) 25 अगस्त। लोगों को लंबे समय से चले आ रहे विवादों से राहत दिलाने के लिए जिला कुल्लू में “मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0” अभियान शुरू किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल तिवारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को विवादों के वैकल्पिक समाधान की ओर प्रेरित करना तथा लंबे समय से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करना है।उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत ऐसे मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनमें पक्षकार आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर सकते हैं। इनमें विवाह संबंधी विवाद, पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन चालान, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद तथा ऋण वसूली से जुड़े मामले शामिल हैं। इसके अलावा विभाजन एवं बेदखली के मुकदमों, भूमि अधिग्रहण तथा अन्य उपयुक्त नागरिक मामलों को भी मध्यस्थता के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जाएगा तथा जब तक सभी लंबित मामले सुलझ नहीं जाते, यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता के माध्यम से दोनों पक्ष एक प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर सकते हैं। मध्यस्थता की प्रक्रिया गोपनीय, लचीली और कम खर्चीली होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे लंबित विवादों को शीघ्र सुलझाने के लिए मध्यस्थता का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: