06 अक्तूबर को नगवाईं क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (मण्डी ) 03 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल नगवाईं के अंतर्गत 11 केवी पनारसा फीडर के तहत विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत, पेड़ों की अनावश्यक शाखाओं की कटाई एवं छंटाई तथा जीओ स्विच की मरम्मत का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
विद्युत बोर्ड द्वारा यह कार्य 06 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। इसके चलते 11 केवी पनारसा फीडर के अंतर्गत आने वाले टकौली, पनारसा, नाऊ-पनाऊ, सुरथ, राहड़ी, दलासणी, सणाणी तथा आसपास के क्षेत्रों में 06 अक्टूबर को प्रातः 9.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
विद्युत बोर्ड ने क्षेत्र के समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि आवश्यक विद्युत रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें। बोर्ड ने कहा कि यह कार्य विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक है।


