11 के.वी. मंगवाई फीडर पर 10 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (मंडी )8 अक्तूबर। 11 के.वी. पड्डल फीडर की विद्युत धारा वहन क्षमता बढ़ाने के लिए री-कंडक्टरिंग का कार्य प्रगति पर है। कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पड्डल फीडर के समीप स्थित 11 के.वी. मंगवाई फीडर की विद्युत आपूर्ति भी बंद रखी जाएगी।
सहायक अधिशासी अभियंता विद्युत उप-मंडल-1, मंडी नरेश ठाकुर ने बताया कि उक्त कार्य के लिए 10 अक्तूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक 11 के.वी. मंगवाई फीडर पर आवश्यक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान पुल घराट, राम नगर, मंगवाई, विश्वकर्मा मंदिर, पशु चिकित्सालय, विशाल मेगा मार्ट तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति की बहाली कार्य की प्रगति एवं परिस्थितियों के अनुसार निर्धारित समय में परिवर्तन संभव है। यह शटडाउन कार्यरत विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा विद्युत दुर्घटना की संभावना को रोकने के उद्देश्य से लिया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करें तथा कार्य के दौरान विभाग को सहयोग प्रदान करें।


