उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने नाथपा में एनएच-05 के ब्लॉक पॉइंट का निरीक्षण किया

उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने नाथपा में एनएच-05 के ब्लॉक पॉइंट का निरीक्षण किया

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (रिकांग पीओ )9 अक्तूबर। उपायुक्त किन्नौर सुश्री सोनाक्षी सिंह तोमर ने आज नाथपा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के संवेदनशील ब्लॉक पॉइंट का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि नाथपा ब्लॉक पॉइंट पर भूस्खलन और पहाड़ी से चट्टानें गिरने के tv कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बार-बार यातायात बाधित होने की समस्या सामने आती रहती है। इस समस्या के समाधान तथा मार्ग पर यातायात सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यहां आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने बताया कि सेब सीजन के देखते हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि बागवानों की सेब की फसल समय पर प्रदेश एवं देश की विभिन्न मंडियों तक पहुंच सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाथपा ब्लॉक पॉइंट पर चल रहे कार्य को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए तथा सेब से लदे वाहनों की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उन्होंने अधिकारियों को भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बागवानों, वाहन चालकों और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: