डॉ. शांडिल 20 अक्तूबर को सोलन में
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (सोलन ) 18 अक्तूबर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 20 अक्तूबर, 2026 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 20 अक्तूबर, 2026 को सांय 05.00 बजे सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।


