22 अक्तूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 23 से 25 अक्तूबर तक आवेदन में सुधार का मिलेगा अवसर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (बिलासपुर) 21 अक्तूबर। पी.एम.श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के प्रभारी प्राचार्य राकेश कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में रिक्त स्थानों के सापेक्ष कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं में पार्श्व प्रवेश परीक्षा-2027 (सत्र 2027-28) का आयोजन 10 अप्रैल, 2027 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आगामी 23 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक तीन दिनों के लिए ऑनलाइन आवेदन में सुधार हेतु विंडो खोली जाएगी।
उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9 तथा कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_11 वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस बारे अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी पी.एम.श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा, जिला बिलासपुर के कार्यालय में मोबाइल नंबर 9418114501, 9872311414 तथा 8219844779 पर सम्पर्क कर सकते है।


