विकास खंड कंडाघाट में पीआरआई-सीबीओ( PRI-CBO) कन्वर्जेंस एवं FNHW के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (कंडाघाट ) 22 अक्टूबर । हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HPSRLM) के अंतर्गत PRI-CBO कन्वर्जेंस परियोजना एवं FNHW (Food, Nutrition, Health and WASH) घटक के तहत सामाजिक विकास (Social Development) थीम पर आधारित एक खंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम विकास खंड कंडाघाट में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ पर्यावरण, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें टीबी (TB) पर आधारित क्विज प्रतियोगिता तथा स्वस्थ थाली एवं स्वच्छ पर्यावरण विषय पर ड्रॉइंग प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत विकास खंड कंडाघाट के विभिन्न सामुदायिक स्तरीय संघों (CLFs), ग्राम संगठनों के पदाधिकारियों तथा विभिन्न सामुदायिक कैडरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें LRP, CRP-HNG, कृषि सखी, पशु सखी, ICRP एवं नॉन-फार्म CRP सहित स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं अन्य प्रतिभागी शामिल रहे। सभी ने नशामुक्त हिमाचल के निर्माण तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहे, जिनके माध्यम से सामाजिक समस्याओं एवं नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। विकास खंड की तीनों CLFs—समर्पित CLF, आत्मनिर्भर CLF एवं नवचेतना CLF—के प्रतिभागियों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से तहसील कल्याण अधिकारी (TWO) तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीमती पूनम, हेल्थ सुपरवाइजर एवं श्री मनोहर कंवर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, विकास खंड सायरी ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, BDC उपाध्यक्ष भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
HPSRLM की ओर से DPM एवं यंग प्रोफेशनल, PRI-CBO कन्वर्जेंस परियोजना की मेंटर मर्लिन, जिला स्तर से DFM श्रीमती भविता, LSEO, ME-Farm, ME-Non-Farm, MIS, DRP तथा विकास खंड स्तर के संबंधित कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाने तथा विभिन्न विभागों एवं सामुदायिक संगठनों के बीच समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन विकास खंड अधिकारी, की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर सामुदायिक संगठनों एवं विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों की महत्ता पर बल दिया गया। कार्यक्रम ने महिलाओं एवं सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उनके उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन हेतु विकास खंड अधिकारी द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम सामुदायिक सहभागिता, जन-जागरूकता तथा विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय के माध्यम से स्वस्थ, स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।


