राजस्व मंत्री ने जातरू उत्सव के समापन समारोह पर की शिरकत

वर्तमान प्रदेश सरकार की आपदा राहत प्रबंधन की सराहना की

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (रिकांग पिओ ) 26 अक्टूबर ।

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री हिमाचल प्रदेश श्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां सोमवार को तीन दिवसीय जातरू उत्सव भावानगर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में किन्नौर की समृद्ध संस्कृति पर प्रकाश डाला तथा युवा पीढ़ी को इसे संजोने पर बल दिया ताकि भावी पीढ़ी अपनी जनजातीय संस्कृति पर गर्व महसूस कर सके।

जनजातीय विकास मंत्री में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा आपदा राहत मैन्युअल में संशोधन करके आपदा ग्रस्त लोगों को ऐतिहासिक मुआवजा प्रदान करके वर्तमान प्रदेश सरकार का मानवीय सरोकार प्रस्तुत किया है तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू राजनीतिक प्रतिशोध से ऊपर उठकर विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हैं और राज्य के हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के समान विकास के प्रति सजग रहते हैं।

श्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि जातरु उत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण युवा प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान किया गया है जिससे युवा खिलाड़ी अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बना सकते हैं।

उपमंडलाधिकारी निचार श्रीमती दिव्या यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के संदर्भ में जानकारी प्रदान की।

राजस्व मंत्री ने जातरू उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले प्रत्येक महिला मंडलों व युवक मंडलों को ₹10000 की राशि प्रदान की तथा स्कूल वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति देने वालों को ₹5000 की राशि प्रदान की।
इससे पूर्व, शिकायत निवारण मंत्री ने उत्सव में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक स्टालों का निरीक्षण किया।

श्री जगत सिंह नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उन्हें आगे बढ़ने में हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निचार श्री अनिल नेगी, कांग्रेस सेवा दल की राज्य उपाध्यक्ष तारा मुय़्यान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निचार श्री बीर सिंह नेगी, बाल विकास परिषद के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रताप नेगी, पुलिस उप अधीक्षक भावानगर वरुण पटियाल, तहसीलदार निचार श्रीमती नेहा नेगी, उप निदेशक उद्यान डॉ शमशेर सिंह डेहरू, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी, कांग्रेस मीडिया प्रभारी मनोज नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता विभिन्न विभागों के अधिकारी गण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: