मंडी शहर के अधिकांश क्षेत्रों में 01 नवंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

मंडी शहर के अधिकांश क्षेत्रों में 01 नवंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (मंडी )30 अक्टूबर। विद्युत उपमंडल मंडी-1 के सहायक अधिशासी अभियंता नरेश ठाकुर ने आज यहां बताया कि आगामी शीतकालीन मौसम एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र समखेतर में 01 नवंबर, 2026 (रविवार) को आवश्यक सामान्य मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाना प्रस्तावित है, ताकि विद्युत उपकरणों एवं संबंधित विद्युत तंत्र का सुचारू एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र समखेतर के तहत सभी क्षेत्रों, जिनमें लोअर एवं अपर समखेतर, गोल पौड़ी, बालक रूपी, खत्री सभा, मोती बाजार, अस्पताल रोड, जोनल अस्पताल, गणपति रोड, पैलेस कॉलोनी, सैण मोहल्ला, सैण मट्ट, कोषागार कार्यालय, कल्याण कार्यालय, तुंगल कॉलोनी, टाउन हॉल, यू.पी. कॉलोनी, नेशनल स्ट्रीट, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सुहड़ा मोहल्ला, रवि नगर, नर्सिंग छात्रावास, महाजन बाजार, उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर, सेरी बाजार, चौबाटा बाजार, इंदिरा मार्केट, डाकघर मार्ग, भूतनाथ बाजार, दरम्याना मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, चंद्रलोक गली, बंगला मोहल्ला, जिमखाना, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, पुलिस थाना पड्डल, रामनगर, पुलघराट, अप्पर एवं लोअर मंगवाईं, तहसील कार्यालय, विश्वकर्मा मंदिर, अप्पर एवं लोअर सन्यारड़, थनेहड़ा मोहल्ला, महामृत्युंजय मंदिर, जेल रोड, त्वाम्बड़ा, पंजेहटी, लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियन्ता कार्यालय एवं कॉलोनी, टारना रोड, टारना हिल, परिधि गृह, जल शक्ति विभाग परियोजना टारना, अमर विहार, परमार कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं इनके आसपास के क्षेत्रों में 01 नवंबर, 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यदि मौसम खराब रहता है अथवा वर्षा की स्थिति में मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य अगले दिन भी किया जा सकता है।

उन्होंने इन क्षेत्रों के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे आपूर्ति में बाधा के दृष्टिगत अपनी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां पहले से सुनिश्चित कर लें तथा मरम्मत कार्य के निष्पादन में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: