बार्बेक्यू नेशन में हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के 400 पदों के लिए 5 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू

जिला रोजगार कार्यालय ऊना में सुबह 10:30 बजे से होंगे साक्षात्कार

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (ऊना) 3 नवंबर। बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में हॉस्पिटैलिटी स्टाफ के 400 पदों को भरने के लिए 5 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं तथा होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा निर्धारित की गई है। आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा धारकों को 20,000 रुपये तथा अन्य चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुफ्त भोजन, आवास, यात्रा भत्ता, पीएफ और ईएसआई की सुविधाएं भी मिलेंगी।

चयनित अभ्यर्थियों को पंजाब, दिल्ली, गुजरात, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में तैनाती दी जाएगी। उन्हें दिल्ली में सात दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही 12 महीने का डिप्लोमा भी करवाया जाएगा, जिसे पूरा करने पर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रमाण पत्र मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाण, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाणपत्र और बायोडाटा की प्रति लेकर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8810637785 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: