राष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानित

राष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (किन्नौर ) 13 नवंबर।देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उपायुक्त किन्नौर सोनाक्षी सिंह तोमर को सम्मानित किया। उन्हें जनजातीय जिला किन्नौर में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय निचार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में जनजातीय गौरव पखवाड़े के संदर्भ में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इसके अतिरिक्त, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा जो कि राज्य जनजातीय विकास विभाग के सचिव भी हैं, को भी राष्ट्रपति ने इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: