बालिका देखभाल संस्थान में मनाया बाल दिवस

सीडीपीओ पूनम चौहान ने बच्चों को शिक्षा, प्रेम और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (सुंदरनगर/मंडी ) 14 नवंबर।बालिका देखभाल संस्थान सुंदरनगर में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सुंदरनगर पूनम चौहान ने की।
इस अवसर पर पूनम चौहान ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।
उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और बच्चों का विकास ही देश का विकास है। बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शिक्षा, अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा, प्रेम, सम्मान और सही मार्गदर्शन मिलना चाहिए, ताकि वे जीवन में आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार कर सकें। बच्चों को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व को समझने तथा जीवन में अच्छे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: