बड़े ही हर्षौल्लास से दयानंद आदर्श विद्यालय में मनाया गया बाल दिवस ।

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (कंडाघाट ) 14 नवंबर। पंडित जवाहर लाल के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर मनाए जाने वाले बाल दिवस के उपलक्ष्य पर दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में बाल मेले का आयोजन किया गया , जिसमें कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने खाने और गेम्स के स्टॉल लगाए। इस बाल मेले का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा जी द्वारा किया गया।
बच्चों द्वारा फ्रूट चाट, जूस, कॉफी, चाय , भेल, चाट पापड़ी आदि कई प्रकार के स्टॉल लगाए , जिनका भरपूर मजा विद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों द्वारा लिया गया।
बाल मेले का अंत विद्यार्थियों और अभिभावकों द्वारा नृत्य द्वारा हुआ ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान, विद्यालय प्रशासन, विद्यालय डायरेक्टर, विद्यालय प्रधानाचार्या और अध्यापकों द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं दी गई।