उपायुक्त ने छात्राओं को दी करियर व जीवन मूल्यों की प्रेरणा
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (कुल्लू ) 16 नवंबर। उपायुक्त कुल्लू, डॉ अमित कुमार शर्मा ने सोमवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा), सुल्तानपुर का दौरा किया।
‘अपना विद्यालय’ कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लिये हुए इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।
उपायुक्त ने इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं, अध्यापकों और स्कूल प्रशासन के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि छात्रों में आत्मविकास, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का विकास भी आवश्यक है।
पढ़ने की आदत, रीडिंग क्लब और व्यक्तित्व निर्माण पर बल
उपायुक्त ने छात्राओं से पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने स्कूल में रीडिंग क्लब बनाने का सुझाव दिया।
उन्होंने आत्मचिंतन और विचारों को अभिव्यक्त करना तथा प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने, बात कही, ताकि वे सम-सामयिक मुद्दों की जानकारी और विश्लेषणात्मक सोच विकसित कर सकें।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना तंवर, अध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।