बीमा क्षेत्र में सेल्ज एंड मार्केटिंग के 8 पदों के लिए 23 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

बीमा क्षेत्र में सेल्ज एंड मार्केटिंग के 8 पदों के लिए 23 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (मंडी )19 नवंबर। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस मंडी द्वारा जिला रोजगार कार्यालय, मंडी को सेल्ज एंड मार्केटिंग के कुल 08 पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है। लड़के एवं लड़कियां दोनों ही इन पदों के लिए साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 12वीं कक्षा अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों एवं भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 25,000 रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छायाप्रतियों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, 02 पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र सहित दिनांक 23 नवंबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 अथवा सम्बन्धित नियोक्ता के मोबाईल नम्बर +91- 98160-15096 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: