विश्व शौचालय दिवस पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कंडाघाट में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

विश्व शौचालय दिवस पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कंडाघाट में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (कंडाघाट ) 19 नवंबर।विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर “स्वच्छ शौचालय गरिमामय भविष्य” अभियान के अंतर्गत उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खंड कंडाघाट में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने का संदेश समस्त पंचायत प्रतिनिधियों को दिया।

बैठक में विकास खंड में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें विशेष रूप से VB-GRAM-G योजना के सुचारु क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत रहेड को पूरे ब्लॉक में सर्वाधिक कार्यदिवस अर्जित करने पर पंचायत प्रधान रमन ठाकुर, पंचायत सचिव तारा देवी, तकनीकी सहायक जय प्रकाश एवं ग्राम रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार को शाबाशी दी तथा अन्य पंचायतों को उनसे सीख लेने की सलाह दी।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यों के सुचारु संचालन में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया, जिनका उपायुक्त द्वारा मौके पर ही समाधान सुझाया गया। इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन, आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा विभिन्न मदों के अंतर्गत विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपमंडल अधिकारी कंडाघाट गोपाल शर्मा, जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, अध्यक्षा पंचायत समिति कंडाघाट इंद्रा चौहान, उपाध्यक्ष पंचायत समिति कंडाघाट ज्ञान चंद ठाकुर सहित समस्त पंचायत प्रधान एवं उप-प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: