22 नवम्बर को कुल्लू में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

22 नवम्बर को कुल्लू में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (कुल्लू ) 20 नवम्बर।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल कुल्लू के अंतर्गत 33/11 केवीए 2×10 एमवीए और 3.15 एमवीए सब-स्टेशन कुल्लू में ट्रांसफार्मर नम्बर 3 को लो वोल्टेज और लोड़ शेडिंग की समस्या को देखते हुए चालू करने के कार्य व आवश्यक रख रखाव के चलते 22 नवम्बर 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-1ई अक्षय सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य के चलते समस्त कुल्लू शहर, ढालपुर, गांधीनगर, अखारा, सरवरी, भेखली, सारी, खराहल, सेऊबाग, बबेली, बदाह, बराहार, खाधिहार, कोलिबेहड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में सांय 3 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: