खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (ऊना ) 21 नवंबर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु वर्ग की हिमाचल प्रदेश कबड्डी पुरुष टीम के चयन के लिए अब 24 नवंबर को जिला स्पोर्ट्स हॉस्टल, बिलासपुर में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल सुबह 10 बजे शुरू होंगे। पहले ये 22 नवंबर को निर्धारित थे।

युवा सेवा एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी, 2009 या उसके बाद हुआ हो। इच्छुक खिलाड़ियों को मैट्रिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की एक-एक सत्यापित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा कम से कम पांच वर्ष पहले यानी 1 जनवरी, 2021 या उससे पूर्व जारी किया गया होना चाहिए। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा या दैनिक भत्ता (टीए/डीए) नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: