डॉ. शांडिल 26 तथा 27 नवम्बर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

डॉ. शांडिल 26 तथा 27 नवम्बर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (सोलन ) 25 नवंबर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 26 तथा 27 नवम्बर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. शांडिल 26 नवम्बर, 2026 को प्रातः 11.30 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
स्वास्थ्य मन्त्री 27 नवम्बर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कण्डाघाट के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्री तदोपरान्त 11.55 बजे सोलन के जवाहर पार्क के समीप ब्रह्म कुमारी केन्द्र में आयोजित संगम अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
डॉ. शांडिल इसके उपरान्त दिन में 01.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओच्छघाट के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: