मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर तारा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना की



DPLN (शिमला )
15 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज शिमला के तारा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री ने तारा देवी सड़क मार्ग को चौड़ा करने और इसमें सुधार के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने मन्दिर परिसर का अवलोकन भी किया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाएं व अधोसंरचना विकास के निर्देश दिए।

