मनीष सूद भाजपा मंडल सोलन सचिव नियुक्त

DPLN ( सोलन )
23 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर द्वारा बुधवार को मंडल सोलन में कुछ नियुक्तियां की गई है जिनमे कंडाघाट के रहने वाले मनीष सूद को सचिव इसके इलावा सलोगड़ा की सीमा कश्यप व सोलन की नेहा ठाकुर को भी सचिव नियुक्त किया है वही सोलन के धर्म चंद शर्मा को प्रवक्ता जबकिं तोप की बेड के सुमित कश्यप को सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है वही भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि जिनकी नियुक्तियां की गई है तत्काल प्रभाव से मान्य होगी।वही कंडाघाट के मनीष सूद ने मंडल सोलन में सचिव पद मिलने पर सीनियर भाजपा नेताओं का आभार जताया।

