मुख्यमंत्री ने शिमला में प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की
DPLN( शिमला )
8 जनवरी। । प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने आज शिमला में प्रशासनिक सचिवों के साथ सोमवार बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में पहली राजस्व लोक अदालत से लेकर अब तक 65000 से अधिक इंतकाल मामलों का निपटारा किया जा चुका है। इनमें 11420 इंतकाल व 1217 बंटवारे 4 व 5 जनवरी, 2024 को निपटाए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लंबित राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और राजस्व लोक अदालत लोगों के राजस्व संबंधी मामलों के निपटान में बेहतरीन माध्यम बन रहा है। प्रदेश में पहली बार विभाजन मामलों की निपटान दर 200 प्रतिशत देखी गई है जो सरकार के लोगों को घर-द्वार पर गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


